Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Pro Kabaddi League 2019: PKL के 7वें सीजन में यू-मुंबा का विजयी आगाज, तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया

Pro Kabaddi League 2019: PKL के 7वें सीजन में यू-मुंबा का विजयी आगाज, तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया

Reported by: IANS Published : Jul 20, 2019 11:04 pm IST, Updated : Jul 20, 2019 11:04 pm IST

यू-मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हरा दिया।

Pro Kabaddi League 2019: PKL के 7वें सीजन...- India TV Hindi
Image Source : PKL Pro Kabaddi League 2019: PKL के 7वें सीजन में यू-मुंबा का विजयी आगाज, तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया

हैदराबाद| यू-मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हरा दिया। यहां गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबा की टीम पहले हाफ में 18-10 से आगे थी और टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए सीजन के पहले मैच में विजयी शुरुआत की। 

यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 10 अंक लिए जबकि रोहित बाल्यान, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली को 4-4 अंक मिले। यू मुंबा के अभिषेक सिंह ने लीग में अपने 50 टैकल प्वाइंट्स पूरे कर लिए। टीम ने रेड से 16, टैकल से 10, ऑलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक लिया। 

तेलुगू के लिए रजनीश ने आठ और कप्तान सिद्धार्थ देसाई ने पांच अंक बटोरे। तेलुगू ने रेड से 15 और टैकल से 10 अंक जुटाए। तेलुगू के विशाल भारद्वाज ने लीग के करियर में अपने 250 टैकल प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement