1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 7 : मनिदर ने बंगाल को पुणे पर दिलाई एकतरफा जीत

प्रो कबड्डी लीग 7 : मनिदर ने बंगाल को पुणे पर दिलाई एकतरफा जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2019 11:39 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:39 pm IST

मनिंदर सिंह के दमदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने सोमवार को एनएससीआई-एसवीपी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में पुनेरी पल्टन को 20 अंकों के विशाल अंतर से हरा दिया।

प्रो कबड्डी लीग- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग Image Source : PRO KABADDI

मुंबई। मनिंदर सिंह के दमदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने सोमवार को एनएससीआई-एसवीपी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में पुनेरी पल्टन को 20 अंकों के विशाल अंतर से हरा दिया। बंगाल की टीम शुरू से लेकर अंत तक हावी रही और उसके हिस्से 43-23 के स्कोर से जीत आई।

मनिंदर ने अकेले 14 रेड अंक लिए। उनके अलावा बंगाल का कोई और खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में नहीं जा सका। मोहम्मद नबीबक्श ने आठ अंक जुटाए। पल्टन के लिए सुशांत साइल, मनजीत तथा गिरिश मारुति इर्नाक ने तीन-तीन अंक लिए। 

बंगाल ने दूसरे मिनट में ही 4-1 की बढ़त ले ली थी। इस बढ़त को उसने 10वें मिनट तक 12-5 तक पहुंचा दिया और फिर पहले हाफ का अंत 18-9 के साथ किया। 

दूसरे हाफ में बंगाल ने अपनी बढ़त को जाने नहीं दिया और कुल 25 अंक अपने खाते में डाले जबकि पल्टन की टीम 14 अंक ही ले पाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल