1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 7 : रोमांचक मुकाबले में पटना ने 1 अंक से हासिल की जीत

प्रो कबड्डी लीग 7 : रोमांचक मुकाबले में पटना ने 1 अंक से हासिल की जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 10:52 pm IST

थलाइवाज ने कोशिश तो बहुत की लेकिन वह लगातार अंक लेकर जीत के अंतर को ही कम कर पाई। 

प्रो कबड्डी लीग सीजन 7- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 Image Source : PRO KABADDI

मुंबई। प्रो कबड्ड़ी लीग (पीकेएल) के सीजन सात में सोमवार को एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को महज एक अंक के अंतर से हरा दिया। पटना ने यह मैच 24-23 से अपने नाम कर थलाइवाज को मात दी।

थलाइवाज ने कोशिश तो बहुत की लेकिन वह लगातार अंक लेकर जीत के अंतर को ही कम कर पाई। 32वें मिनट तक पटना की टीम 20-16 से आगे थी और जिस तरह से खेल रही थी लग रहा था कि वह थलाइवाज पर अंकों की बढ़त को मजबूत कर लेगी। 

तीन बार की विजेता अंक तो लेती रहे लेकिन वह थलाइवाज को अंक लेने से नहीं रोक पाई। थलाइवाज ने अंकों के अंतर को कम कर 39वें मिनट में स्कोर 21-24 कर दिया। उसने मैच की आखिरी रेड मारने आए पटना के प्रदीप नरवाल की रेड को असफल कर बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन इस टैकल से उसके हिस्से सिर्फ दो अंक आए और वह एक अंक से हार गई। 

मैच शुरू से ही रोमांचक रहा और इसी कारण पहले हाफ का अंत 11-11 के साथ हुआ। 

पटना की तरफ से जयदीप ने सात अंक लिए जबकि थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने पांच अंक जुटाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल