1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग : बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 48-17 से दी शिकस्त

प्रो कबड्डी लीग : बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 48-17 से दी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Jul 24, 2019 09:01 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 09:01 pm IST

बंगाल की टीम मैच के पहले हाफ तक 17-9 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 48-17 से मैच जीत लिया। 

बंगाल वॉरियर्स बनाम यूपी योद्धा- India TV Hindi
बंगाल वॉरियर्स बनाम यूपी योद्धा Image Source : TWITTER; @PROKABADDI

हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना पदार्पण मैच खेल रहे मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श के शानदार सुपर-10 के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने लीग के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में बुधवार को यूपी योद्धा को 48-17 से हराकर लीग में शानदार विजयी शुरुआत की। बंगाल ने इस मैच में 31 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की जोकि पीकेएल के इतिहास में बंगाल की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 

नबीबक्श के 10 अंकों के अलावा मनिंदर सिंह ने नौ और बलदेव सिंह ने सात प्वाइंट्स हासिल किए। बंगाल की टीम मैच के पहले हाफ तक 17-9 से आगे थी। टीम ने दूसरे हाफ में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए 48-17 से मैच जीत लिया। 

गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बंगाल ने रेड से 24, टैकल से 14, आलआउट से आठ और दो अतिरिक्त अंक जुटाए। 

यूपी के लिए मोनू गोयत ने छह अंक लिए। टीम को रेड से से 10, टैकल से पांच और दो अतिरिक्त अंक मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल