1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने जयपुर को 29-25 से दी मात

प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने जयपुर को 29-25 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2018 10:07 am IST,  Updated : Oct 20, 2018 10:07 am IST

 मोनू और रवि कुमार के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 24वें मैच में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से हरा दिया।

प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने जयपुर को 29-25 से दी मात- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग-6: पुनेरी ने जयपुर को 29-25 से दी मात Image Source : PUNERIPALTAN/TWITTER

पुणे। मोनू और रवि कुमार के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 24वें मैच में शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-25 से हरा दिया। पुनेरी की जोन-ए में छह मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 20 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं जयपुर की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और वह तालिका में सबसे नीचे हैं। 

मेजबान पुनेरी की टीम यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में 13-12 से आगे थीं और दूसरे हाफ में भी उसने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 29-25 से मैच जीत लिया।

पुनेरी के लिए मोनू ने सात, रवि ने छह और संदीप नरवाल तथा अक्षय जाधव ने तीन-तीन अंक लिए। वहीं टीम ने रैड से नौ टैकल से 18 और दो अतिरिक्त अंक हासिल किए। 

जयपुर के लिए दीपक हुड्डा ने आठ, मोहित छिल्लर और संदीप ध्रुल ने चार-चार अंक जुटाए। टीम ने रैड से नौ, टैकल से 14 और ऑलआउट से दो अंक अर्जित किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल