1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेन में फुटबॉलर समेत सभी पेशेवर खिलाड़ी 4 मई कर पाएंगे बेसिक ट्रेनिंग

स्पेन में फुटबॉलर समेत सभी पेशेवर खिलाड़ी 4 मई कर पाएंगे बेसिक ट्रेनिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 01:40 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच स्पेन से खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर आई है। स्पेन में पेशेवर खिलाड़ियों को 4 मई से अपनी बेसिक ट्रेनिंग शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। 

स्पेन में फुटबॉलर...- India TV Hindi
स्पेन में फुटबॉलर समेत सभी पेशेवर खिलाड़ी 4 मई कर पाएंगे बेसिक ट्रेनिंग Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के बीच स्पेन से खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर आई है। स्पेन में पेशेवर खिलाड़ियों को 4 मई से अपनी बेसिक ट्रेनिंग शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसमें फुटबॉलर भी शामिल हैं। कोरोना के कारण स्पेन में ला लीगा 12 मार्च से स्थगित है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन हटाने की ओर लिये गये फैसले में यह पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन दो महीने में चार चरण में हटाया जायेगा। इस घोषणा से लीग के क्लब अपने टीम के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत सत्र शुरू कर सकते हैं लेकिन ट्रेनिंग पर लौटने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट पास करना जरुरी होगा। 

इसके अलावा मैदान पर एक बार में केवल 6 खिलाड़ियों को उतरने की इजाजत होगी। बता दें, कोविड-19 के कारण स्पेन में करीब 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है और फिलहाल 1 लाख से ज्यादा लोग इस घातक वायरस की चपेट में हैं।

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल