1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिंधू पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में, ओकुहारा से भिड़ेंगी

सिंधू पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में, ओकुहारा से भिड़ेंगी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Jul 14, 2018 06:24 pm IST

फाइनल में सिंधु का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का 5-5 का करियर रिकॉर्ड है। 

पी ली सिंधु- India TV Hindi
पी ली सिंधु

बैंकाक: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को एक घंटे के खेल में 23-21, 16-21, 21-9 से मात दी। सिंधु ने इस जीत के साथ ही तुनजुंग के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है। 

सिंधु पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची हैं, जहां अब खिताब के लिए उनका सामना रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का 5-5 का करियर रिकॉर्ड है। 

इससे पहले, सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की सोनिया ची को 36 मिनटों में सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल