1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया टीम चैम्पियनशिप: सिंधू जीती लेकिन भारत जापान से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में

एशिया टीम चैम्पियनशिप: सिंधू जीती लेकिन भारत जापान से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2018 03:07 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 03:07 pm IST

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में जापान से 1- 4 से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीयों में से सिर्फ पी वी सिंधू ने जीत दर्ज की।

पी वी सिंधू- India TV Hindi
पी वी सिंधू

मलेशिया: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में जापान से 1- 4 से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीयों में से सिर्फ पी वी सिंधू ने जीत दर्ज की। उसने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया। इस हार के बावजूद भारत पुरूष और महिला दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। 

भारतीय टीम ग्रुप डब्ल्यू में दूसरे स्थान पर रही जिसने एक मैच जीता और एक हारा। सिंधू की अगुवाई वाली टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया था। पुरूष टीम फिलीपीन और मालदीव को 5-0 से हराकर ग्रुप डी से अंतिम आठ में पहुंच गई। भारतीय पुरूष टीम का सामना अब इंडोनेशिया से होगा। 

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने यामागुची को 21- 19, 21-15 से हराया। अब उसका यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 5- 3 का हो गया है। भारत की श्रीकृष्णा प्रिया के को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सयाका सातो ने 21-12, 21-10 से हराया। 

युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा को दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अया ओहोरी ने 21- 14, 21-12 से मात दी। युगल में संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सावंत को शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो ने 21- 17, 21-17 से हराया। वहीं एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा को मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका तकाहाशी ने 21- 18, 21-18 से शिकस्त दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल