1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिटायरमेंट को लेकर पीवी सिंधु ने किया भ्रामक ट्वीट, जानें क्या है सच्चाई ?

रिटायरमेंट को लेकर पीवी सिंधु ने किया भ्रामक ट्वीट, जानें क्या है सच्चाई ?

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 04:36 pm IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने रिटायरमेंट को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

पीवी सिंधु, PV Sindhu, badminton, PV Sindhu retires, Olympic medal winner, PV Sindhu retirement, पीव- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : TWITTER

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया जिसे लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सिंधु ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, ''मैं रिटायर हो रही हूं।'' 

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा सा मैसेज भी लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि वह बैडमिंटन के खेल से नहीं बल्कि उस डर, और नाकारात्मक सोच से रिटायरमेंट ले रही हैं जिससे वह पिछले काफी समय से परेशान हैं।

सिंधु ने अपने इस संदेश में लिखा, ''मैं लंबे से अपनी भावनाओं को सामने लाना चाहती थी। मैं इसे लेकर खुद में काफी संघर्ष कर रही। यह काफी गलत था, इसलिए मैंने अपने मन की बातों कों लिखने का फैसला किया है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप कंफ्यूज और हैरान हो जाएंगे। कोरोना महामारी के इस दौर में मेरी आंखे खोल दी है। मैं अपने सबसे ताकतवर विरोधी का सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं अब किसी भी दवाब में खेलने के लिए तैयार हूं, पहले भी किया था फिर कर सकती हूं।''

सिंधु ने लिखा, ''मैं ऐसे वायरस लड़ रही थी जो दिखाई नहीं देता है। हम महीनों से घर पर हैं और जब भी बाहर जाते हैं तो सोचते हैं। इस दौरान कई दिल तोड़ने वाली कहानियां सुनकर मैं खुद से सवाल करने को मजबूर हो गई लेकिन डेनमार्क ओपन इस आखिरी आखिरी कड़ी था।''

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले यह खबर आई थीं कि सिंधु के अपने परिवार और कोच पुलैला गोपीचंद के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं और इसी कारण वह लंदन चली गई हैं।

हालांकि इसके बाद सिंधु ने इसे लेकर सफाई दी और कहा मेरे जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा है। परिवार और कोच के साथ मेरा कोई विवाद नहीं है। मैं ट्रेनिंग के लिए कारण लंदन गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल