1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण कतर मोटोजीपी हुई रद्द

कोरोना वायरस के कारण कतर मोटोजीपी हुई रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Mar 02, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 12:36 pm IST

कतर की राजधानी दोहा में आगामी आठ मार्च को होने वाली मोटोजीपी सीजन की पहली रेस कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई है।

कोरोना वायरस के कारण...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण कतर मोटोजीपी हुई रद्द Image Source : MOTO GP

दोहा| कतर की राजधानी दोहा में आगामी आठ मार्च को होने वाली मोटोजीपी सीजन की पहली रेस कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई है। इंटरनेशनल मोटरसाइक्लिंग फेडरेशन (आईएमएफ) ने एक बयान में कहा, "इटली, कतर सहित कई देशों के बीच यात्रा प्रतिबंधों के कारण लोसैल सर्किट पर होने वाली रेस नहीं होगी।"

हालांकि, आईएमएफ ने कहा कि मोटो2 और मोटो3 विश्व चैंपियनशिप रेस तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी और इसके लिए सभी टीमों के राइडर्स पहले ही आयोजनस्थल पर पहुंच चुके हैं। पूरे विश्व में अब तक करीब 86,000 लोग कोरोनावायरस से प्रभावित हैं और अब तक संक्रमण के चलते करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मोटोजीपी का दूसरा राउंड थाईलैंड में 22 मार्च को आयोजित होना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल