1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की कार में जलकर मौत

कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की कार में जलकर मौत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2017 10:43 am IST,  Updated : Mar 18, 2017 10:43 am IST

नई दिल्ली: पेशेवर कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की एक बड़े कार हादसे में मौत हो गई है। चेन्नई के सांथोम हाई रोड पर उनकी बीएमडब्लू कार सड़क किनारे एक पेड़ से

Ashwin Sundar- India TV Hindi
Ashwin Sundar

नई दिल्ली: पेशेवर कार रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की एक बड़े कार हादसे में मौत हो गई है। चेन्नई के सांथोम हाई रोड पर उनकी बीएमडब्लू कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिसके बाद दोनों की मौत हो गई है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बताया कि सुंदर और उसकी पत्नी कार के अंदर फंस गए थे क्योंकि वे दरवाजे खोल नहीं सके थे। कार पेड़ और एक दीवार के बीच में फंस गई थी। कार में आग लग गई, और युगल की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुंदर कार चला रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खोलकर दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले ही हो गई थी।

निवेदिता एक निजी अस्पताल में काम कर रहे एक डॉक्टर थे। घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल