1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन 2019: नडाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

आस्ट्रेलियन ओपन 2019: नडाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2019 01:27 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 01:27 pm IST

नडाल ने चौथे दौर में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख को सीधे सेटों में 6-0, 6-1, 7-6 (7-4) से शिकस्त दी। उन्होंने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 

आस्ट्रेलियन ओपन 2019: नडाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया- India TV Hindi
आस्ट्रेलियन ओपन 2019: नडाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को यहां दमदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नडाल ने चौथे दौर में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख को सीधे सेटों में 6-0, 6-1, 7-6 (7-4) से शिकस्त दी। उन्होंने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 

रॉड लेवर एरेना में खेला गया यह मुकाबला केवल दो घंटे और पांच मिनट तक ही चला। 

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने अपनी ताकत और तेजी का सही उपयोग करते हुए बेहतरीन शुरुआत की और विपक्षी खिलाड़ी को पहले सेट में एक भी गेम जीतने का मौका नहीं दिया। 

दूसरे सेट में भी नडाल ने अपने खेल के स्तर में कमी नहीं आने दी। बर्डिख दूसरे सेट में केवल एक अंक ही हासिल कर पाए। हालांकि, तीसरे सेट में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 

बर्डिख ने स्पेनिश दिग्गज को परेशानी में डाला और तीसरे सेट को टाई-ब्रेकर तक ले गए लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने गलतियां की जिसके कारण नडाल 7-4 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल