1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नडाल पहले नंबर पर कायम, जोकोविच टॉप-5 से नीचे खिसके

नडाल पहले नंबर पर कायम, जोकोविच टॉप-5 से नीचे खिसके

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2017 04:15 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 04:15 pm IST

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे और ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं।

Nadal, Federer and Djokovic- India TV Hindi
Nadal, Federer and Djokovic

मैड्रिड: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ओर से सोमवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, शीर्ष-10 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। वहीं स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे और ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं।

क्रोएशिया का मारिन सिलिक ने जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है और ज्वेरेव पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में जहां एक ओर आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम एक स्थान ऊपर उठते हुए छठा स्थान हासिल किया है, वहीं सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविक एक स्थान फिसलते हुए सातवें स्थान पर आ पहुंचे है।

बुल्गारिया के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टाव वावरिंका को पछाड़कर आठवां स्थान हासिल किया है और वावरिंका को नौवां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा, बेल्जियम के टेनिस खिलाड़ी डेविड गोफिन की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है और वह 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल