1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऐसे करियर का सपना भी नहीं देखा था: राफेल नडाल

ऐसे करियर का सपना भी नहीं देखा था: राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Apr 30, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 03:34 pm IST

वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 11वां बार्सिलोना ओपन खिताब जीतने के बाद भावुक हो गए। स्पेन के दिग्गज नडाल ने कहा कि उन्होंने ऐसे करियर का कभी सपना भी नहीं देखा था। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

बार्सिलोना: वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल 11वां बार्सिलोना ओपन खिताब जीतने के बाद भावुक हो गए। स्पेन के दिग्गज नडाल ने कहा कि उन्होंने ऐसे करियर का कभी सपना भी नहीं देखा था। 

नडाल ने रविवार रात को खेले गए बार्सिलोना ओपन के फाइनल में अपने 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से मात दी। 

पिछले सप्ताह ही नडाल ने अपने करियर का 11वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीता था और इसके बाद अब उन्होंने 11वें बार्सिलोना ओपन खिताब पर कब्जा जमाया। ऐसे में क्ले कोर्ट पर यह स्पेनिश खिलाड़ी की 55वीं जीत है। 

नडाल ने एक बयान में कहा, "यह काफी भावुक कर देने वाला पल है। मैंने ऐसे करियर का कभी सपना भी नहीं देखा था। इस कोर्ट पर खेलना सच में बेहद खास है। मुझे मिले समर्थन का मैं आभारी हूं और आशा है यह भविष्य में भी इसी प्रकार मुझे मिलता रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल