1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैड्रिड ओपन से बाहर हुए राफेल नडाल, क्वार्टरफाइनल में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से मिली करारी हार

मैड्रिड ओपन से बाहर हुए राफेल नडाल, क्वार्टरफाइनल में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से मिली करारी हार

 Edited By: IANS
 Published : May 07, 2021 11:29 pm IST,  Updated : May 07, 2021 11:29 pm IST

ज्वेरेव का सेमीफाइनल में सामना तीसरी सीड डॉमिनिक थीम से होगा। थीम ने मैड्रिड ओपन में तीन बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जॉन इस्नर को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।

Rafael Nadal, Madrid Open, Alexander Zverev, quarter-finals- India TV Hindi
Rafael Nadal and Alexander Zverev Image Source : GETTY

जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने उलटफेर करते हुए स्पेन के राफेल नडाल को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। ज्वेरेव का सेमीफाइनल में सामना तीसरी सीड डॉमिनिक थीम से होगा। थीम ने मैड्रिड ओपन में तीन बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जॉन इस्नर को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।

थीम, इस्नर के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए और जीत हासिल की। ज्वेरेव इससे पहले नडाल को 2019 में नितो एटीपी फाइनल्स और पिछले साल पेरिस मास्टर्स में हरा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- आवेश खान को मिला आईपीएल में दमदार प्रदर्शन का इनाम, भारतीय टीम में स्टैंड-बाय के रूप में किए गए शामिल

ज्वेरेव ने कहा, "यह मेरे करियर की बड़ी जीत में से एक है। विशेषकर नडाल के खिलाफ क्ले कोर्ट में जीत हासिल करना सुखद है। हमारे खेल में यह काफी कठिन काम है।"

उन्होंने कहा, "नडाल को उनके घर स्पेन में हराना विशेष है लेकिन मुझे यह याद रखने की जरूरत है कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है।"

ज्वेरेव मैड्रिड खिताब को दूसरी बार जीतने से अब दो कदम दूर रह गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल