1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल, गंवाएंगे पहला स्थान

टेनिस: पेरिस मास्टर्स में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल, गंवाएंगे पहला स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2018 07:30 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:30 am IST

नडाल ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें न खेलने की सलाह दी है। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल Image Source : AP

पेरिस: स्पेन के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बुधवार को कहा है कि वह पेट की समस्या के कारण पेरिस मास्टर्स में नहीं खेल पाएंगे। उनके इस टूर्नामेंट में न खेलने से वह सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवा बैठेंगे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नडाल ने यहां हमवतन फर्नांडो वर्दास्को के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। 

नडाल ने कहा, "इन दिनों में अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मुझे पेट में दर्द हो रहा है।" नडाल ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें न खेलने की सलाह दी है। 

नडाल के न होने से सर्बिया के नोवाक जोकोविक एटीपी रैंकिंग में पहला स्थान लेंगे। वह इस समय नंबर दो पर हैं। एटीपी की ताजा रैंकिंग सोमवार को जारी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल