1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल की विजयी शुरुआत, दूसरे दौर में बनाई जगह

फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल की विजयी शुरुआत, दूसरे दौर में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 01:08 pm IST

एटीपी की वेबसाइट पर नडाल के हावले से लिखा है, "यह रोलां गैरो अलग है। हम जिस टूर्नामेंट में खेलने के आदि थे वो अलग है.. लेकिन मेरे लिए यह साल उतना ही विशेष है जितना यहां मौजूद बाकी लोगों के लिए।"  

Rafael Nadal winning Start in French Open 2020, placed in second round- India TV Hindi
Rafael Nadal winning Start in French Open 2020, placed in second round Image Source : PTI

पेरिस। मौजूदा विजेता राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। नडाल ने सोमवार को बेलारूस के इगोर गेरासिमोव को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-2 से मात दी।

दूसरे दौर में स्पेनिश खिलाड़ी का सामना मैकेंजी मैक्डोनाल्ड से होगा।

ये भी पढ़ें - RCB vs MI : मैच हारने के बाद नम हुई ईशान किशन की आंखे, 99 रन की पारी खेलने के बावजूद नहीं दिला सके टीम को जीत

एटीपी की वेबसाइट पर नडाल के हावले से लिखा है, "यह रोलां गैरो अलग है। हम जिस टूर्नामेंट में खेलने के आदि थे वो अलग है.. लेकिन मेरे लिए यह साल उतना ही विशेष है जितना यहां मौजूद बाकी लोगों के लिए।"

उन्होंने कहा, "मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे दौर में पहुंचकर मैं काफी खुश हूं। अब होटल जाने, कल अच्छा अभ्यास करने और दूसरे दौर के लिए तैयार रहने का समय है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल