1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राफेल नडाल ने चौथी बार जीता रोजर्स कप खिताब, फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को हराया

राफेल नडाल ने चौथी बार जीता रोजर्स कप खिताब, फाइनल में स्टेफानोस सिटसिपास को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 13, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 03:43 pm IST

स्पेन के दिग्गज नडाल ने स्टेफानोस को खिताबी मुकाबले में 6-2, 7-6 (7-4) से हराया। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

मांट्रियल: वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रोजर्स कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास को मात दी। 

स्पेन के दिग्गज नडाल ने स्टेफानोस को खिताबी मुकाबले में 6-2, 7-6 (7-4) से हराया। 

स्टेफानोस ने फाइनल तक का सफर तय करने के लिए शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों डोमिनिक थीम, नोवाक जोकोविक और एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात दी लेकिन वह खिताब हासिल करने से चूक गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल