नयी दिल्ली: स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल नीदरलैंड में 19 जुलाई से शुरू हो रहे वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 हाकी टूर्नामेंट में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम की कप्तान होगी ।
टूर्नामेंट में मेजबान नीदरलैंड, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जर्मनी और चीन की टीमें भाग लेंगी । भारतीय टीम को दिल्ली में लगे अभ्यास शिविर के आधार पर चुना गया है ।
आगामी टूर्नामेंट के बारे में मुख्य कोच मथियास अहरेंस ने कहा , यह टूर्नामेंट हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सितंबर में होने वाले सातवें महिला एशिया कप के लिये भी बेस तैयार होगा ।
टीम का चयन मैदानी तालमेल के आधार पर किया गया है । हमारा पहला मैच नीदरलैंड से है और हमें जीत के साथ आगाज का यकीन है ।