1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेनिश फुटबॉल लीग में रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया

स्पेनिश फुटबॉल लीग में रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2021 10:10 am IST,  Updated : Aug 29, 2021 10:10 am IST

विनिसियस जूनियर ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को करीम बेनजेमा की ओर बढ़ाया। बेनजेमा ने कार्वाजल को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।  

Real Madrid, Real Betis, Spanish Football League- India TV Hindi
Real Madrid Image Source : GETTY

रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में रीयाल बेटिस को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने 61वें मिनट में किया। विनिसियस जूनियर ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को करीम बेनजेमा की ओर बढ़ाया। बेनजेमा ने कार्वाजल को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

मंगलवार रात खिलाड़ियों के ट्रांस्फर की समय सीमा खत्म होने से पहले यह मैड्रिड का आखिरी मैच था। 

यह भी पढ़ें- टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली भाविनाबेन को PM मोदी ने दी बधाई

पेरिस सेंट जर्मेन ने इस हफ्ते स्वीकार किया था कि उसने काइलान एमबापे से अनुबंध की मैड्रिड की पेशकश को ठुकरा दिया है। फ्रांस के क्लब ने हालांकि कहा है कि वह अब भी एमबापे के ट्रांस्फर पर बात करने के लिए तैयार है। 

अन्य मुकाबलों में सेविला ने एल्शे से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एथलेटिक बिलबाओ ने सेल्टा विगो को 1-0 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। रीयाल सोसिदाद ने लेवांटे को 1-0 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल