1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेतिस से हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसका रियल मेड्रिड

बेतिस से हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसका रियल मेड्रिड

 Edited By: IANS
 Published : Mar 09, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 01:26 pm IST

इस मैच में रियल बेतिस के लिए सिडनेई ने 40वें मिनट में गोल किया जबकि करीम बेंजेमा ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मिले पेनाल्टी पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया था।

World Football, La Liga, Real Madrid,Real Betis- India TV Hindi
Real Madrid vs Real Betis Image Source : TWITTER

रियल मेड्रिड को रविवार को रियल बेतिस के हाथों 1-2 से हार मिली। इस हार के कारण रियल मेड्रिड स्पेनिश लीग अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। बार्सिलोना के खिलाफ हुए अल क्लासिको में मिली जीत के बाद रियल मेड्रिड टॉप पर पहुंचा था लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर है।

इस मैच में रियल बेतिस के लिए सिडनेई ने 40वें मिनट में गोल किया जबकि करीम बेंजेमा ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मिले पेनाल्टी पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया था।

मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं लेकिन 82वें मिनट में गोल कर क्रिस्टीयन टेलो ने रियल बेतिस की जीत तय कर दी।

रियल के 27 मैचों से 56 अंक हैं जबकि शनिवार को रियल सोसिएदाद को 1-0 से हराने वाले बार्सिलोना के इतने ही मैचों से 58 अंक हैं। 47 अंकों के साथ सेविला तीसरे स्थान पर है जबकि सीजन की आठवीं जीत के साथ रियल बेतिस 33 अंक लेकर 12वें स्थान पर कायम है।

रविवार को हुए अन्य मैचों में लेगानेस ने विलालिय को 2-1 से हराया जबकि लेवांते और ग्रानाडा ने 1-1 से ड्रॉ खेला। इसी तरह एथलेटिक बिल्बाओ ने वालाडोलिड को 4-1 से करारी शिकस्त दी जबकि ओसासुना ने इस्पानियोल को 1-0 से हराया। गेटाफे और सेल्टा विगो का मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल