1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लेवांते से हारने के बाद रियल मेड्रिड के ला लीगा खिताब जीतने की उम्मीद हुई खत्म

लेवांते से हारने के बाद रियल मेड्रिड के ला लीगा खिताब जीतने की उम्मीद हुई खत्म

 Edited By: IANS
 Published : Jan 31, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 12:47 pm IST

शनिवार को खेले गए इस मैच में मेजबान रियल मेड्रिड के मिलिताओ को नौवें मिनट में ही रेड कार्ड का सामना करना पड़ा और इस कारण उसे 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

Real Madrid, Levante, Sports, Football - India TV Hindi
Real Madrid vs Levante Image Source : GETTY

अपने घर में लेवांते से मिली 1-2 की हार के बाद स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड का इस सीजन में ला लीगा खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हार के बाद रियल मेड्रिड टेबल टॉपर एटलेटिको मेड्रिड से सात अंक पीछे हो गया है जबकि उसके अभी दो मैच और बचे हैं।

शनिवार को खेले गए इस मैच में मेजबान रियल मेड्रिड के मिलिताओ को नौवें मिनट में ही रेड कार्ड का सामना करना पड़ा और इस कारण उसे 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

इसके बावजूद मेजबान टीम ने एसेनसियो के 13वें मिनट में किए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी।

लेकिन लेवांते ने वापसी करते हुए मोरालेस के 32वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद उसने मारटी के 78वें मिनट में गोल किए गए गोल के सहारे 2-1 की बढ़त कायम कर ली और उसे इंजुरी टाइम तक कायम रखाा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल