1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रेबेका ग्रेगरी ने दो साल बाद पूरी की बोस्टन मैराथन

रेबेका ग्रेगरी ने दो साल बाद पूरी की बोस्टन मैराथन

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2015 02:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2015 02:15 pm IST

बोस्टन,  दो साल पूर्व बोस्टन मैराथन में हुए बम विस्फोट में अपना एक पैर गंवा चुकी रेबेका ग्रेगरी ने सोमवार को सफलतापूर्वक उसी रेस को पूरा कर अपने साहस और इच्छाशक्ति का जबर्रदस्त परिचय दिया।

दो साल बाद पूरा हुआ...- India TV Hindi
दो साल बाद पूरा हुआ सपना बोस्टन मैराथन का

बोस्टन,  दो साल पूर्व बोस्टन मैराथन में हुए बम विस्फोट में अपना एक पैर गंवा चुकी रेबेका ग्रेगरी ने सोमवार को सफलतापूर्वक उसी रेस को पूरा कर अपने साहस और इच्छाशक्ति का जबर्रदस्त परिचय दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 27 वर्षीया ग्रेगरी ने अपने प्रशिक्षक का हाथ पकड़े रेस पूरा किया।

ग्रेगरी ने इस मैराथन में 26.2 मील की दूरी अपने कृत्रिम पैर से चलते हुए पूरी की और रेस पूरा करने के बाद घुटनों के बल बैठ गईं।

इस मौके पर बेहद भावुक नजर आईं ग्रेगरी ने एबीसी न्यूज से कहा, "यह अहसास बेहद शानदार रहा कि मैंने खुद अपने पैर से चलकर यह रेस पूरा किया। पिछले साल की तरह मैं व्हीलचेयर पर नहीं हूं।"

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले जब बोस्टन मैराथन के दौरान धमाके हुए थे तब ग्रेगरी इस रेस को पूरा करने के कगार पर थी और फिनिश लाइन के बेहद करीब थीं। ग्रेगरी इस धमाके में अपने बाएं पैर को खो बैठी।

ग्रेगरी के अनुसार, उन्हें लगा था कि वह नहीं बच सकेंगी, लेकिन कई ऑपरेशन के बाद पिछले साल नवंबर में उन्हें कृत्रिम पैर लगाया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल