1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 55 रन पर ऑलआउट हुई टीम, T20I में पाकिस्तान की सबसे बड़ी फजीहत, बनाया सबसे लोएस्ट स्कोर

55 रन पर ऑलआउट हुई टीम, T20I में पाकिस्तान की सबसे बड़ी फजीहत, बनाया सबसे लोएस्ट स्कोर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 05, 2026 09:38 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 09:49 pm IST

वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत का सामना ग्रुप चरण के अंतिम मैच में पाकिस्तान से हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा।

fatima Sana- India TV Hindi
फातिमा सना Image Source : AFP

महिला एशिया कप 2026 में आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी पूरी टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई है। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान का सबसे लोएस्ट स्कोर है। इस मामले में उन्होंने अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 56 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया निराश

महिला एशिया कप 2026 के इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवरों में केवल 55 रनों पर ही सिमट गई। उनकी बल्लेबाजी इतनी कमजोर रही कि केवल दो खिलाड़ी ही 10 से ज्यादा रन बना सकीं, जबकि चार खिलाड़ी बिना कोई रन बनाए आउट हो गईं। पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक 14 रन शावल जुलफिकर ने बनाए। मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की तरफ से श्री चरनी और प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, वहीं दीप्ति शर्मा को 2 और शेफाली वर्मा को 1 सफलता मिली।

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी पाक टीम

पाकिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत करने आईं मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और शुरुआती 4.2 ओवरों में 27 रन जोड़ लिए। मैच के दौरान भारतीय फील्डर प्रतिका रावल ने मुनीबा के दो आसान कैच छोड़ दिए, जिससे उन्हें दो जीवनदान मिले। इसके बावजूद मुनीबा इस मौके का फायदा नहीं उठा पाईं और पाकिस्तानी टीम इस अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया।

भारतीय स्पिनर्स का शानदार प्रदर्शन

पांचवें ओवर में जब टीम का स्कोर 27 रन था, तब शेफाली वर्मा ने पहला विकेट लिया। इसके बाद तो पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। युवा स्पिनर श्री चरणी ने महज 5 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। चरणी ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बाकी का बचा हुआ काम प्रेमा रावत और अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने पूरा किया। दीप्ति ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना सहित 2 खिलाड़ियों को आउट किया, तो वहीं प्रेमा रावत ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें

47 साल का कप्तान CPL में कर रहा है कमाल, टीम जीत चुकी है बैक टू बैक 5 मुकाबले

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 T20I मैचों में कप्तानी करने वाली बनीं दुनिया की पहली खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल