1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्री रीजीजू को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की उम्मीद

खेल मंत्री रीजीजू को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2021 09:21 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 09:21 pm IST

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि कोविड-19 महामारी के कारण खेलों का कैलेंडर प्रभावित होने के बावजूद इस साल गोवा और अगले साल मेघालय में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। 

खेल मंत्री रीजीजू को...- India TV Hindi
खेल मंत्री रीजीजू को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की उम्मीद Image Source : PTI

शिलांग। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि कोविड-19 महामारी के कारण खेलों का कैलेंडर प्रभावित होने के बावजूद इस साल गोवा और अगले साल मेघालय में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने अपने मंत्रालय से पूरी मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

रीजीजू ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों के कैलेंडर के साथ आधारभूत संरचना भी प्रभावित हुई है। रीजीजू ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई-भाषा से कहा कि खेलों की तारीख एक समस्या है। पिछले साल कोविड-19 के कारण गोवा मेजबानी नहीं कर सका। उम्मीद है कि इस साल गोवा इन खेलों की मेजबानी कर पायेगा।

रोहित शर्मा को रोकने के लिए यह खास रणनीति बना रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन

उन्होंने कहा, ‘‘ अगले साल मेघालय (संभवत:) इसकी मेजबानी कर सकता है। मुख्यमंत्री (कोनराड संगमा) इसके लिए वास्तव में काफी प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने भरोसा दिया, ‘‘मैं पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल