1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक (जूडो): ब्राजील ने जीता पहला स्वर्ण पदक

रियो ओलम्पिक (जूडो): ब्राजील ने जीता पहला स्वर्ण पदक

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 02:55 pm IST

रियो डी जेनरियो: ब्राजील को रियो ओलम्पिक में पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। मेजबान देश की जूडो एथलीट राफेला सिल्वा ने 57 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की सुमिया दोर्जसुरेन को फाइनल मुकाबले में हराकर

Rafaela Silva- India TV Hindi
Rafaela Silva

रियो डी जेनरियो: ब्राजील को रियो ओलम्पिक में पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। मेजबान देश की जूडो एथलीट राफेला सिल्वा ने 57 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की सुमिया दोर्जसुरेन को फाइनल मुकाबले में हराकर यह पदक जीता।

रियो ओलम्पिक पदक तालिका में 11वें स्थान पर काबिज ब्राजील ने अब तक कुल दो पदकों पर कब्जा जमाया है, जिसमें एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियो डी जेनेरियो की मलिन बस्तियों में पली-बढ़ी सिल्वा को फिल्म 'सिटी ऑफ गॉड' से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने 2013 में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता।

लंदन ओलम्पिक-2012 में नौवें स्थान पर रहीं सिल्वा ने सोमवार को अपने पहले दो 'बाउट' में जर्मनी की मिरयाम रोपर और दक्षिण कोरिया की किम जान दी को मात दी।

इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिल्वा ने हंगरी की हेडविंग कारकास को मात दी और सेमीफाइनल में रोमानिया की कोरिना कापरिरोउ को हराकर फाइनल में प्रवेश कर जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल