1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेन्नई ओपन: आगुत ने मेदवेदेव को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

चेन्नई ओपन: आगुत ने मेदवेदेव को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

 Written By: IANS
 Published : Jan 08, 2017 09:40 pm IST,  Updated : Jan 08, 2017 09:40 pm IST

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बातिस्ता आगुत ने रविवार को चेन्नई के एसडीएटी स्टेडियम में हुए एयरसेल चेन्नई ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर खिताब जीत लिया।

Roberto Bautista Agut | ARUN SANKAR/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Roberto Bautista Agut | ARUN SANKAR/AFP/Getty Images

चेन्नई: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बातिस्ता आगुत ने रविवार को चेन्नई के एसडीएटी स्टेडियम में हुए एयरसेल चेन्नई ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर खिताब जीत लिया। 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त आगुत को खिताब जीतने के लिए 99वीं विश्व वरीयता प्राप्त गैर वरीय रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव को हराने में एक घंटा 13 मिनट का समय लगा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आगुत ने पहली बार चेन्नई ओपन का खिताब जीता है। आगुत इससे पहले 2013 में भी चेन्नई ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन तब उन्हें सर्बिया के यांको टिपसारेविक से हार झेलनी पड़ी थी। मेदवेदेव ने दूसरे सेट में थोड़ा संघर्ष जरूर किया और स्कोर 4-4 से बराबरी पर ले आए। लेकिन आगुत ने यहां उनकी सर्विस ब्रेक करते हुए दोबारा मैच पर नियंत्रण कायम कर लिया। मेदवेदेव को दूसरे सेट के दौरान पैर में खिंचाव की शिकायत भी हुई और उन्हें अपने ट्रेनर की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद उनका खेल धीमा हो गया।

Roberto Buatista Agut and Daniil Medvedev | ARUN SANKAR/AFP/Getty Images
Roberto Buatista Agut and Daniil Medvedev | ARUN SANKAR/AFP/Getty Images

आगुत और मेदवेदेव। (Getty Images)

दूसरी ओर आगुत अपनी लय में खेलते रहे और अंतत: मैच अपने नाम करते हुए चेन्नई ओपन जीतने वाले स्पेन के पहले खिलाड़ी भी बने। खिताब जीतने के बाद आगुत ने कहा, 'तकनीकी तौर पर मैंने अच्छा मैच खेला। मेरा खेल दमदार रहा और जब चाहा मैंने आक्रामक शॉट लगाए। मेरी रणनीति थी कि मैं मेदवेदेव को कोर्ट पर घुमाता रहूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल