1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 03:12 pm IST

पांच बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 रोजर फेडरर - India TV Hindi
रोजर फेडरर

मेलबर्न: पांच बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में सोमवार को फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने दो घंटे और एक मिनट तक चले मैच में फुकसोविक्स को 6-4, 7-6 (7-3), 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया है। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना चेक गणराज्य के वर्ल्ड नम्बर-20 थोमस बर्डिक के होगा।

बर्डिक ने चौथे दौर में खेले गए मैच में इटली के फाबियो फोगनीनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-4 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल