1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर फेडरर ने मियामी ओपन से वापस लिया अपना नाम

रोजर फेडरर ने मियामी ओपन से वापस लिया अपना नाम

 Edited By: IANS
 Published : Mar 03, 2021 06:37 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 06:37 am IST

फेडरर मियामी ओपन के मौजूदा चैम्पियन थे, इसलिए इस बार वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे।  

Roger Federer, Miami Open, Tennis, Sports - India TV Hindi
Roger Federer Image Source : TWITTER/@NORINCHI_DF

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने आगामी टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिए इस महीने होने वाले मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर के एजेंट ने कहा कि फेडरर ने इसलिए मियामी ओपन से नाम वापस लिया है ताकि आगामी टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिए उन्हें अतिरिक्त समय मिल सके। 

फेडरर मियामी ओपन के मौजूदा चैम्पियन थे, इसलिए इस बार वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE : इरफान पठान की भविष्यवाणी, 3-1 से इंग्लैंड को धूल चटाएगा भारत

फेडरर का पिछले सीजन में घुटने का दो ऑपरेशन हुआ था और इसके कारण वह एक साल से भी अधिक समय से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। फेडरर का अब दोहा में होने वाले टूर्नामेंट में वापसी करने का प्लान है।

उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर खुद की एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "दोहा की उल्टी गिनती शुरू।"

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : अजिंक्य रहाणे ने बताया चौथे टेस्ट में कैसा होगा पिच का हाल

दोहा में होने वाला टूर्नामेंट फेडरर का पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन के बाद से पहला टूर्नामेंट होगा, जहां वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। स्विस खिलाड़ी ने 2019 में मियामी ओपन के फाइनल में जॉन इस्नर को 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल