1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: बोपन्ना-रोजर की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

फ्रेंच ओपन: बोपन्ना-रोजर की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Jun 03, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 01:47 pm IST

क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और रोजर की जोड़ी का सामना निकोला मेटिक और एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी से होगा। 

रोहन बोपन्ना और रोजर...- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना और रोजर वेसेलिन 

पेरिस: भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर-वेसेलिन की जोड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में 13वीं सीड बोपन्ना और रोजर की जोड़ी ने शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले में टॉप सीड ब्राजील के मार्सेलो मेलो और पोलैंड के लुकास्ज कुबट को एक घंटे 30 मिनट में 6-4, 7-6 से मात दी। 

क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और रोजर की जोड़ी का सामना निकोला मेटिक और एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी से होगा। 

बोपन्ना इससे पहले 2011 और 2016 में रौलां गैरों के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल