1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिक्स डबल से बाहर हुए रोहन बोपन्ना, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

मिक्स डबल से बाहर हुए रोहन बोपन्ना, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 01:53 pm IST

इससे पहले बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को पुरूष युगल वर्ग में कोरिया के वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नैम और मिन क्यु सोंग ने 6-4, 7-6 से हराया था। 

Rohan Bopanna, Mix Double, Australian Open, sports, Tennis - India TV Hindi
Rohan Bopanna Image Source : GETTY

अनुभवी रोहन बोपन्ना के मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। बोपन्ना और चीन की यिंगिइंग दुआन की जोड़ी अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रेसे 4-6, 4-6 से हार गई। पहले दौर का मैच करीब एक घंटे तक चला। 

इससे पहले बोपन्ना और जापान के बेन मैकलाचलान को पुरूष युगल वर्ग में कोरिया के वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नैम और मिन क्यु सोंग ने 6-4, 7-6 से हराया था। दिविज शरण और अंकिता रैना पुरूष और महिला युगल से पहले दौर में ही हारकर बाहर हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- टेस्ट करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा, बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड !

किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनटमें 3-6, 0-6 से हार गई। 

पुरूष युगल वर्ग में दिविज और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6-1, 6-4 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल