1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले रोहन बोपन्ना को सख्त क्वारंटाइन में गुजारने होंगे दिन

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले रोहन बोपन्ना को सख्त क्वारंटाइन में गुजारने होंगे दिन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 17, 2021 08:43 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 08:43 pm IST

रोहन बोपन्ना को दोहा से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सख्त क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन से...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले रोहन बोपन्ना को सख्त क्वारंटाइन में गुजारने होंगे दिन Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| स्टार भारतीय डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को दोहा से मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले सख्त क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। विक्टोरिया अजारेंका, एंजेलिक कर्बर, केई निशिकोरी जैसे प्रमुख स्टार खिलाड़ी सहित प्रतिभागी 47 खिलाड़ी भी कोविड-19 से प्रभावित उड़ान से सफर करके ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पहले ही क्वारंटाइन हो चुके हैं।

17 में से दो चार्टर्ड हवाईजहाजों में यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को सह यात्री या कर्मचारी को कोरोना पॉजीटिव होने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर क्वारंटाइन में जाना पड़ा। अबू धाबी और लॉस एंजिल्स की फ्लाइट के यात्रियों को शनिवार को क्वारंटाइन किया गया।

आजादी के बाद डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने वॉशिंगटन सुंदर

रविवार को दोहा (क्यूआर 7485) से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के यात्रियों को जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट में सफर करने वाले एक यात्री का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव निकला है। 40 वर्षीय बोपन्ना ने ओलंपिक चैनल से कहा, "हमें बस यह सूचित किया गया कि हमारी फ्लाइट का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। दोहा से दो फ्लाइट रवाना हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से कोरोना पॉजिटिव यात्री हमारे साथ यात्रा कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "इस समय सबसे जरूरी है कि दिमाग को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखा जाए। मैं कोई ऑनलाइन कोर्स करूंगा या टीवी देखूंगा।" उनके कोच स्कॉट डेविडॉफ भी सख्त क्वारंटाइन में रहने के लिए मजबूर हैं। डेविडऑफ ने लॉस एंजिल्स से उड़ान भरी थी, जो कोरोना से प्रभावित थी।

विश्व में 39वें स्थान पर रहने वाले बोपन्ना मेलबर्न में एक इवेंट से अपने सीजन को खत्म करने की उम्मीद कर रहे थे। बोपन्ना द्वारा अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के दो दिन बाद इसका 31 जनवरी को शुरू होना तय है। 2017 फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स विजेता, मेलबर्न में दो टूर्नामेंट खेलेंगे। इसमें पुर्तगाल के जोआओ सौसा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन भी शामिल है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल