1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टीम स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रोमानियाई फुटबॉल लीग हुआ स्थगित

टीम स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रोमानियाई फुटबॉल लीग हुआ स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 05:11 pm IST

बोटोसानी को शुक्रवार को दूसरे स्थान पर काबिज यूनिवर्सिटेटा क्राइओवा के खिलाफ खेलना था लेकिन मैच को स्थगित कर दिया गया। 

Football, covid-19, corona virus, sports - India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

कोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने के निलंबन के बाद फिर से शुरू होने को तैयार रोमानियाई फुटबॉल लीग के पहले मैच को एक चिकित्सा सहयोगी के संक्रमित पाये जाने से स्थगित कर दिया गया है। लीग की तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज क्लब बोटोसानी के एक चिकित्सा सहयोगी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 

बोटोसानी को शुक्रवार को दूसरे स्थान पर काबिज यूनिवर्सिटेटा क्राइओवा के खिलाफ खेलना था लेकिन मैच को स्थगित कर दिया गया। लीग अब शनिवार को वोलुंटारी और एकेडेमीका क्लिनकेनी के मैच से शरु होगी। 

इसके अलावा लीग के अन्य सात मैचों को भी स्थगित कर दिया गया जिसे खाली स्टेडियम में खेला जाना था। दिनामो बुकारेस्ट के एक सहयोगी स्टाफ को कोविड-19 संक्रमित पाया गया । 

इस टीम को शनिवार को घरेलू मैदान पर चिंदिया टैरगोविस्टे के खिलाफ खेलना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल