1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डब्ल्यूटीए रैंकिंग: टॉप-10 में नहीं हुआ कोई बदलाव, हालेप नम्बर-1

डब्ल्यूटीए रैंकिंग: टॉप-10 में नहीं हुआ कोई बदलाव, हालेप नम्बर-1

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2018 08:47 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 08:47 am IST

डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी इस रैंकिंग में जर्मनी की एजेंलीक कर्बर से एक स्थान पीछे तीसरे स्थान पर हैं। कर्बर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 

सिमोना हालेप- India TV Hindi
सिमोना हालेप Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड: महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप टॉप पर बरकरार हैं।समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी इस रैंकिंग में जर्मनी की एजेंलीक कर्बर से एक स्थान पीछे तीसरे स्थान पर हैं। कर्बर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 

इसके अलावा, यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना चौथे, जापान की नाओमी ओसाका पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस छठे, चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा सातवें, उनकी हमवतन कैरोलीना प्लिस्कोवा आठवें स्थान पर हैं। 

इसके साथ ही नौवें स्थान पर नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस और रूस की डारिया कसातकीना 10वें स्थान पर बनी हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल