1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'बालोन डी ओर' पुरस्कार की सूची में शामिल हुए बेल और रोनाल्डो

'बालोन डी ओर' पुरस्कार की सूची में शामिल हुए बेल और रोनाल्डो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 24, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 02:02 pm IST

पेरिस: विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी को मिलने वाले 'बालोन डी ओर' पुरस्कार के लिए इस साल तय की गई खिलाड़ियों की सूची में वेल्स के फारवर्ड गारेथ बेल और रियल मेड्रिड क्लब के

ronaldo and bell joined ballon d'Or prize list- India TV Hindi
ronaldo and bell joined ballon d'Or prize list

पेरिस: विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी को मिलने वाले 'बालोन डी ओर' पुरस्कार के लिए इस साल तय की गई खिलाड़ियों की सूची में वेल्स के फारवर्ड गारेथ बेल और रियल मेड्रिड क्लब के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'फ्रांस फुटबाल' पत्रिका ने 30 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

इस सूची में सर्गियो एगुएरो, पियरे एमरिक ओबामेयांग और गियानलुइगी बुफोन के नाम भी मौजूद हैं। फीफा ने पिछले साल इस पुरस्कार के साथ अपनी संधि को समाप्त कर दिया था। यह पुरस्कार हर साल फ्रांस फुटबाल की ओर से दिया जाता है और इसकी शुरुआत 1956 से की गई थी।

हालांकि, पिछले छह साल से फीफा के साथ संधि होने के कारण इसे फीफा बालोन डी ओर के रूप में दिया जाता था। बार्सिलोना के फारवर्ड और अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने पिछले साल रिकॉर्ड पांचवीं बार 'बालोन डी ओर' खिताब जीता। अभी साफ नहीं हो सका है कि इस साल इस पुरस्कार के लिए मेसी को नामांकित किया गया है या नहीं क्योंकि अभी कई खिलाड़ियों के नाम सामने आने बाकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल