1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुफ्त में बर्गर देने वाली एडना से मिलना चाहते हैं रोनाल्डो, जानिए क्या है कहानी

मुफ्त में बर्गर देने वाली एडना से मिलना चाहते हैं रोनाल्डो, जानिए क्या है कहानी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2019 11:57 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:57 pm IST

रोनाल्डो अब बड़े स्टार हैं लेकिन एडना और इन दो लड़कियों से मिलना चाहते हैं।

मुफ्त में बर्गर देने वाली एडना से मिलना चाहते हैं रोनाल्डो, जानिए क्या है कहानी- India TV Hindi
मुफ्त में बर्गर देने वाली एडना से मिलना चाहते हैं रोनाल्डो, जानिए क्या है कहानी Image Source : TWITTER/GMB

नई दिल्ली। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में पीयर्स मोर्गन को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह जब 11 साल के थे तब वे और उनके दोस्त पास के मैक्डोनाल्ड में मुफ्त के बर्गर मांगते थे और वहां काम करने वाली एडना तथा अन्य दो लड़कियां उन्हें मुफ्त में बर्गर दे भी देती थीं। रोनाल्डो अब बड़े स्टार हैं लेकिन एडना और इन दो लड़कियों से मिलना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने मोर्गन से कहा, "हम भूखे थे। स्टेडियम के पास मैक्डोनाल्ड था और हम दरवाजा बजाकर उनसे मुफ्त में बर्गर मांगते थे।" रोनाल्डो ने कहा, "वहां हमेशा एडना और दो अन्य लड़कियां रहती थीं। मैं उनसे दोबारा नहीं मिला। मैंने पुर्तगाल में लोगों से पूछा तो पता चला की उन्होंने मैक्डोनाल्ड बंद कर दिया, लेकिन अगर यह इंटरव्यू उन्हें ढूंढ़ने में मदद करता है तो मुझे खुशी होगी।"

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें तुरीन और लिस्बन में मेरे साथ डिनर के लिए बुलाना चाहता हूं क्योंकि मैं उन्हें कुछ वापस देना चाहता हूं।" मोर्गन ने इसके बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "अपडेट, हम एडना को ढूंढ़ सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल