1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो ने मेसी को पछाड़ कर जीता बालोन डी'ओर खिताब

रोनाल्डो ने मेसी को पछाड़ कर जीता बालोन डी'ओर खिताब

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2016 01:19 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 01:19 pm IST

पेरिस: स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बार्सिलोना के दिग्गज लियोनेल मेसी को पछाड़ते हुए चौथी बार बालोन डी'ओर खिताब अपने नाम किया है। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो अब मेसी के इस खिताब को

cristiano-ronaldo- India TV Hindi
cristiano-ronaldo

पेरिस: स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बार्सिलोना के दिग्गज लियोनेल मेसी को पछाड़ते हुए चौथी बार बालोन डी'ओर खिताब अपने नाम किया है। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो अब मेसी के इस खिताब को पांच बार जीतने के रिकॉर्ड से एक कदम दूर हैं।

रियल मेड्रिड के 31 वर्षीय फारवर्ड रोनाल्डो ने क्लब को चैम्पियंस लीग का पिछला सत्र जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल को यूरो-2016 के खिताब जीतने में भी अहम योगदान दिया था।

एटलेटिको मेड्रिड के फ्रांसीसी फारवर्ड एंटोनियो गिरएजमान बालोन डी'ओर की रेस में तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो ने इस साल के अलावा 2008, 2013, 2014 में यह खिताब जीता था।

खिताब को जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस खिताब को चौथी बार जीतूंगा। मैं बेहद खुश हूं। मुझे काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।"

रोनाल्डो ने कहा, "मैं अपने रियल और राष्ट्रीय टीम के साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इसके साथ ही उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इस खिताब को जीतने में मेरी मदद की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल