1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन 2020 में कथित मैच फिक्सिंग के लिये एक खिलाड़ी को किया गया गिरफ्तार

फ्रेंच ओपन 2020 में कथित मैच फिक्सिंग के लिये एक खिलाड़ी को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 07:13 pm IST

अभियोजक के कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हिरासत में थी लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया। कार्यालय के अनुसार खिलाड़ी को गुरूवार को रात को गिरफ्तार किया गया।

Tennis, Match Fixing, Sports, French Open - India TV Hindi
Tennis Image Source : GETTY

पेरिस अभियोजन पक्ष के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल मैच फिक्सिंग में शामिल होने के संदेह में एक टेनिस खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम के दौरान गिरफ्तार किया गया। फ्रांस के अखबार ‘ली पैरिसिएन’ ने सबसे पहले यह खबर दी, उसके अनुसार यह खिलाड़ी 765वीं रैंकिंग पर काबिज रूस की याना सिजिकोवा है। 

अभियोजक के कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हिरासत में थी लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया। कार्यालय के अनुसार खिलाड़ी को गुरूवार को रात को गिरफ्तार किया गया। उसे सितंबर 2020 में ‘खेल में रिश्वत लेने और संगठित धोखाधड़ी’ करने के आरोपों में गिरफ्त में लिया गया। 

यह भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा ने एशियाई मूल के मुस्लिम क्रिकेटरों के लिए शुरू की यह खास पहल, इन चुनौतियों पर कर रहे हैं काम

फ्रांस पुलिस की सट्टेबाजी धोखाधड़ी और मैच फिक्सिंग में विशेषज्ञता इकाई ने पिछले साल अक्टूबर में जांच शुरू की थी। यह इकाई पहले बेल्जियम अधिकारियों के साथ भी पेशेवर टेनिस के निचले स्तर के संदिग्ध फिक्स मैचों की जांच में काम कर चुकी है। 

कार्यालय ने कहा कि यह जांच रोलां गैरां में पिछले साल एक मैच में संदेह पर केंद्रित है। हालांकि उसने इस मैच की जानकारी नहीं दी। लेकिन जर्मनी के अखबार ‘डाई वेल्ट’ और फ्रांस के खेल दैनिक अखबार ‘ला इक्विपे’ ने कहा कि 30 सितंबर को महिला युगल के पहले दौर के मैच में सट्टेबाजी पैटर्न का संदेह हुआ था। उस दिन सिजिकोवा और उनकी जोड़ीदार अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगले रोमानिया की एंड्रिया मीटू और पैट्रिसिया मारिया टिग के खिलाफ कोर्ट पर थीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल फ्रेंच ओपन में देरी हुई थी जिससे यह सितंबर और अक्टूबर के शुरू में खेला गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल