1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी को हराकर सबालेंका बनीं मैड्रिड ओपन चैंपियन

वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी को हराकर सबालेंका बनीं मैड्रिड ओपन चैंपियन

 Reported By: IANS
 Published : May 09, 2021 12:37 pm IST,  Updated : May 09, 2021 12:37 pm IST

बेलारूस की एरीना सबालेंका ने दुनिया की नंबर - 1 महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को हराकर मैड्रिड ओपन खिताब जीत लिया।

वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले...- India TV Hindi
वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी को हराकर सबालेंका बनीं मैड्रिड ओपन चैंपियन Image Source : GETTY

मैड्रिड| बेलारूस की एरीना सबालेंका ने दुनिया की नंबर - 1 महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की अश्लेग बार्टी को हराकर मैड्रिड ओपन खिताब जीत लिया। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, बार्टी ने दो सप्ताह पहले ही स्टटगार्ट में एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए सबालेंका को हराया था और ऐसा लग रहा था कि वह इसी लय को यहां भी जारी रखेंगी।

कोरोना टीके का पहला डोज लगवाने के बाद उमेश यादव ने लोगों से की ये खास अपील

लेकिन सबालेंका ने शनिवार रात यहां खेले गए एक कड़े फाइनल में बार्टी को 6-0, 3-6, 6-4 से हराकर अपने करियर का 10 वां खिताब जीत लिया। बार्टी इससे पहले लाल बजरी पर दो साल तक एक भी मुकाबला नहीं हारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल