1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सिरीज़: दूसरे दौर में सायना नेहवाल

चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सिरीज़: दूसरे दौर में सायना नेहवाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 01:34 pm IST

भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार शुरुआत करते हुए चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सिरीज़ प्रीमियर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सायना ने बुधवार को अमेरिका की बीवेन झांग को मात दी।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

चीन: भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार शुरुआत करते हुए चीन ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सिरीज़ प्रीमियर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सायना ने बुधवार को अमेरिका की बीवेन झांग को मात दी।

विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त सायना ने 30 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 21-12, 21-13 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

रंकीरेड्डी और चिराग की जोड़ी को पांचवीं वरीय चीनी जोड़ी लियु चेंग और झांग नान ने सीधे गेमों में 13-21, 13-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल