1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान की सयाका तकाहाशी से हारकर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन से हुई बाहर

जापान की सयाका तकाहाशी से हारकर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन से हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 06:08 am IST

विश्व में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना महिला एकल में 37 मिनट तक चले मैच को 15-21, 21-23 से गंवा बैठी।

साइना नेहवाल- India TV Hindi
साइना नेहवाल Image Source : GETTY IMAGES

ओडेन्से। भारतीय शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को यहां पहले दौर में जापान की सयाका तकाहाशी से हार गयी। विश्व में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना महिला एकल में 37 मिनट तक चले मैच को 15-21, 21-23 से गंवा बैठी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पिछली बार यहां उप विजेता रही थी। 

साइना जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीतने के बाद फिटनेस मामलों के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही है। वह चीन ओपन और कोरिया ओपन के भी पहले दौर में हार गयी थी।

समीर वर्मा हालांकि पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने जापान के केंटा सुनेयामा को 29 मिनट में 21-11, 21-11 से शिकस्त दी।

प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी भी दूसरे दौर में पहुंच गयी है। उन्होंने जर्मनी के मार्विन सिडेल और लिंडा एफलर को 21-16, 21-11 से पराजित किया। 

मिश्रित युगल में ही हालांकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा पहले दौर के मैच में कोर्ट पर उतरे जिससे वांग यी लियु और हुआंग डोंग पिंग की दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को वाकओवर मिल गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल