1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पाई गईं कोरोना पॉजिटिव, थाइलैंड ओपन से वापस लिया अपना नाम

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पाई गईं कोरोना पॉजिटिव, थाइलैंड ओपन से वापस लिया अपना नाम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2021 11:37 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 11:50 am IST

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। साइना बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलने के लिए थाईलैंड में हैं, जहां अब उन्हें अस्पताल में ही क्वारनटीन कर दिया गया है।

saina nehwal, hs prannoy, prannoy, nehwal, badminton news, thailand open, thailand open 2021, saina - India TV Hindi
saina nehwal Image Source : GETTY

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं हैं। साइना के अलावा एचएस प्रनॉय भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों शटलर को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। साइना और प्रनॉय इस समय थाइलैंड में हैं। यहां यह दोनों खिलाड़ी थाइलैंड ओपन 2021 में हिस्सा लेने गए हैं।

इसके अलावा इसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए परुपल्ली कश्यप को भी एतिहास के तौर क्वारंटीन किया है क्योंकि वह साइन और प्रनॉय के संपर्क में आए थे।

यह भी पढ़ें- स्टीव स्मिथ के बचाव में आए कप्तान टिम पेन कहा, 'नहीं मिटा रहे थे वह क्रिज पर गार्ड के निशान'

इसके साथ ही साइना ने अब थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। बीएआई ने ट्वीट करके कहा है कि सायना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

सायना सोमवार को तीसरे राउंड के टेस्ट के बाद पॉजिटिव पाई गईं। सायना को मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले दिन अपना पहला मैच खेलना था।

यह भी पढ़ें- IND v AUS : क्रीज पर स्मिथ की हरकत से नाराज सहवाग ने कहा- कुछ काम न आया

सायना ने इससे पहले बीते साल मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लिया था। बीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि सायना के अलावा भारत के अग्रणी पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणॉय भी कोरोना पाजिटिवि पाए गए हैं।

बीएआई के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अगले 10 दिनों तक अस्पताल में आइसोलेट रहेंगे। साथ ही इस सम्बंध में विस्तृत ब्यौरा कुछ समय बाद दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल