1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना नेहवाल

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना नेहवाल

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 06:59 pm IST,  Updated : May 29, 2015 08:13 pm IST

सिडनीः सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। सिडनी ओलम्पिक पार्क-1 में हुए महिला एकल

सायना नेहवाल...- India TV Hindi
सायना नेहवाल आस्ट्रेलियन ओपन से हुईं बाहर

सिडनीः सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। सिडनी ओलम्पिक पार्क-1 में हुए महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में दूसरी वरीय सायना को पांचवीं वरीय चीन की शिजियान वांग ने सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से हरा दिया।

सायना दोनों ही मैचों में वांग को मामूली संघर्ष कर सकीं और 41 मिनट में मैच हार गईं।

मैच की शुरुआत संघर्षपूर्ण हुई, लेकिन शिजियान ने अपने गेम में तेजी लाते हुए 14-10 की बढ़त ले ली, जिसे तुरंत ही सायना ने 14-14 से बराबर कर लिया।

इसके बाद हालांकि शिजियान ने लगातार छह अंक अर्जित कर गेम पॉइंट पर पहुंचा दिया और आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में शुरुआती बढ़त ले चुकी शिजियान को सायना कुछ देर ही चुनौती दे सकीं। 10-10 से स्कोर बराबर रहने के बाद शिजियान ने फिर अपना आक्रामकता बढ़ा दी और जीत के लिए अगले 11 अंक हासिल करने में मात्र तीन अंक गंवाए।

सायना के टूर्नामेंट से बाहर होते ही टूर्नामेंट से भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल