1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप से बाहर हुई सायना

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप से बाहर हुई सायना

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 07:22 pm IST

वुहान (चीन): भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शनिवार को बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें चीन की यिहान वांग ने हराया। वुहान स्पोर्ट्स सेन्टर पर 41 मिनट चले मुकाबले

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

वुहान (चीन): भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शनिवार को बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें चीन की यिहान वांग ने हराया। वुहान स्पोर्ट्स सेन्टर पर 41 मिनट चले मुकाबले में सायना यिहान से 16-21, 14-21 से हार गईं।

सायना की यह यिहान के साथ 15 मुकाबलों में 11वीं हार है।

सायना ने हालांकि पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए 9-6 की बढ़त बना ली थी। लेकिन यिहान ने शानदार वापसी की और स्कोर 14-10 कर लिया। इसके बाद चीन की खिलाड़ी ने सायना पर दबाव बनाए रखा और गेम 21-16 से जीत लिया।

दूसरे गेम में यिहान ने अपना एकतरफा खेल जारी रखा और 11-4 की बढ़त बना ली। जल्द ही यह बढ़त 13-4 की हो गई।

इसके बाद सायना ने लगातार तीन अंक हासिल किए और स्कोर 7-13 किया। यिहान ने फिर भारतीय खिलाड़ी को पछाड़ा और लगातार पांच अंक हासिल किए और अंत में 21-14 से गेम जीत कर मैच अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली।

रविवार को होने वाले फाइनल में यिहान का मुकाबला ली झुईरुरी से होगा जिन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को 40 मिनट चले मुकाबले में 22-20, 21-11 से हराया।

यिहान और झुईरूरी ने एक दूसरे के खिलाफ नौ-नौ मुकाबले जीते हैं।

वहीं पुरुष मुकाबले में मलेशिया के ली चोंग वेई ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी चीन के लिन डान को एक घंटे 11 मिनट चले मुकाबले में 22-20, 15-21, 21-4 से मात दी। फाइनल में उनका मुकाबला विश्व चैम्पियन खिलाड़ी चेन लोंग से होगा।

विश्व के नंबर दो खिलाड़ी चोंग वेई और विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी लिन ने शानदार खेल दिखाते हुए दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।

चोंग वेई ने पहला गेम 4-10 से पीछे रहने के बाद वापसी करते हुए 22-20 से गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में लिन ने वापसी करते हुए 21-15 से गेम अपने नाम किया। तीसरे गेम में चोंग वेई ने शानदार खेल दिखाया और 21-4 से गेम के साथ मैच भी अपने नाम किया।

इस जीत के साथ चोंग वेई ने लिन के साथ अपने जीत के रिकार्ड को सुधारते 11-26 कर लिया है।

लोंग ने पांचवीं वरीय टिअन होवेर को सेमीफाइनल में 50 मिनट चले मुकाबले में 21-14, 21-16 से मात दी।

फाइनल चोंग वई और लोंग का 25वां मुकाबला होगा। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 12-12 जीत दर्ज की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल