1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शादी के बंधन में बंधे साइना नेहवाल और पी कश्यप

शादी के बंधन में बंधे साइना नेहवाल और पी कश्यप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 14, 2018 05:57 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 08:27 pm IST

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी कश्यप आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद साइना ने अपने ट्विटर आकाउंट पर शादी की फोटो अपलोड करके की।

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal Image Source : TWITTER: @NSAINA

भारतीय बैडमिंडन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज पी कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। इस बात की पुष्टि खुद साइना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीर अपलोड करके की। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दोनों की शादी कहा हुई है। साइना ने अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा "वेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ।"

हालांकि पहले साइना ने 16 दिसंबर को शादी करने का ऐलान किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए साइना ने कहा था, "अब शादी के बंधन में बंधने का सही वक्त आ गया। 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर्स होंगे, इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।"

पी. कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में साइना ने बताया कि वे दोनों 2007-08 से बड़े टूर पर साथ जाने लगे थे। उन्होंने साथ टूर्नामेंट्स खेले, ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे एक-दूसरे के मैच पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। एक दूसरे के मैच के बारे में बातें करते-करते दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आनी शुरू हो गई। 

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को हैदराबाद में एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गये। साइना के पिता हरवीर सिंह ने पीटीआई से कहा,‘‘ साइना ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की।’’ यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई। 

उन्होंने बताया, ‘‘शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की।’’ हरवीर सिंह ने कहा, ‘‘ यह काफी सादा समारोह था और 16 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।’’ मेहमानो में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल