1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सायना नेहवाल ने जीता मलेशिया मास्टर्स का खिताब

बैडमिंटन: सायना नेहवाल ने जीता मलेशिया मास्टर्स का खिताब

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 03:09 pm IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इस साल अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया है। सायना ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की।

Saina Nehwal | Getty Images- India TV Hindi
Saina Nehwal | Getty Images

सिबु: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इस साल अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया है। सायना ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टूर्नामेंट की शीर्ष वरीया प्राप्त सायना ने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 22-20, 22-20 सीधे सेटों से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त सायना और 67वीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी का पहली बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की।

इससे पहले, सायना ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-13, 21-10 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं पोर्नपावी ने पहले सेमीफाइनल मैच में चेयुंग गान यी को 21-19, 20-22, 21-18 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल