1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साक्षी मलिक, विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से बाहर

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2017 03:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 03:08 pm IST

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय प्रशंसकों को निराश किया। मलिक गुरुवार को चैंपियनशिप के पहले दौर में ही बाहर हो गईं, जबकि फोगाट भी प्रीक्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

Sakshi Malik- India TV Hindi
Sakshi Malik

पेरिस: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय प्रशंसकों को निराश किया। मलिक गुरुवार को चैंपियनशिप के पहले दौर में ही बाहर हो गईं, जबकि फोगाट भी प्रीक्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। 

चैंपियनशिप के पहले तीन दिन की निराशा के बाद सभी निगाहें साक्षी और विनेश पर टिकी थीं लेकिन दोनों ने ही उम्मीदों पर पानी फेर दिया। साक्षी को महिलाओं के 60 कि.ग्रा. वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेस्च ने हराया जबकि दो बार की जूनियर विश्व चैंपियन अमेरिकी पहलवान विक्टोरिया एंथनी ने 48 किग्रा में विनेश फोगाट को चित किया। 

भारत की दो अन्य पहलवान शीतल तोमर (53 किग्रा) और नवजोत कौर (69 किग्रा) भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नवजोत को मंगोलिया की ओचिरबात नसानबुर्मा के हाथों 5-10 से हार झेलनी पड़ी, जबकि शीतल ने शुरू में ऑस्ट्रेलिया की जेसिका मैकबेन को 10-0 से हराया, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की इस्तारा डोब्रे से 2-4 से हार गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल