नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक 2016 में भारत को 58 किलो भार वर्ग में महिला कुश्ती का ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाली अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक का बड़े धूमधाम से 2 अप्रैल को रोहतक में गांव बोहर के पास नांदल भवन में विवाह समारोह होगा। साक्षी मलिक का विवाह अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान से हो रहा है। साक्षी मलिक की शादी की पूरी तैयारी कर ली गई है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नांदल भवन में शादी समारोह में VIP-VVIP मेहमानों और खेल हस्तियों सहित करीब दस से बारह हजार लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया गया है। खाने में कई तरह के पकवान व स्नैक्स होंगे। खानसामा और टेंट की व्यवस्था करने वालों ने बताया कि साक्षी मलिक की शादी का कार्यक्रम शाम 5 बजे से है। साक्षी मलिक की शादी की पूरी तैयारी कर ली गई है।

साक्षी की शादी का कार्ड।
साक्षी मलिक के परिजन उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। साक्षी की मां सुदेश मलिक ने बताया कि शादी को लेकर वे बहुत खुश हैं। साक्षी मलिक की शादी बड़ी-धूमधाम से की जाएगी।