नई दिल्ली: अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रिओ ओलंपिक को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सलमान खान ने कहा है कि वो रियो में खेलने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को एक लाख रुपए देंगे। आपको बता दें इस बार रियो ओलंपिक-2016 में भारत की तरफ से 118 खिलाड़ियों का दल गया है। आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में भारतीय एथलीट दीपा कर्मकार ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/765886577998307330
रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सदभावना दूत बालीवुड स्टार सलमान खान प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी एक लाख एक हजार रूपये का चेक देंगे। सलमान ने ट्वीट किया, हमारे ओलंपिक खिलाडि़यों की सराहना के तौर पर मैं प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रूपये का चेक दूंगा। इससे पहले सलमान को सदभावना दूत बनाए जाने की आलोचना भी हुई थी। सलमान ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह से प्रयास करना चाहिए। सलमान ने लिखा, सरकार खेलों का काफी समर्थन कर रही है। हम सभी भी खेल राष्ट्र को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं कल के चैम्पियन तराशने के लिए ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट :ओजीक्यू: के काम की सराहना करता हूं।
इसे भी देखें: तस्वीरों में देखें कैसे पीवी सिंधू ने हराया विश्व नंबर दो चीनी खिलाड़ी को