1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साल्वियो, पेरेज अर्जेटीना टीम में शामिल

साल्वियो, पेरेज अर्जेटीना टीम में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2017 06:48 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 12:07 am IST

अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जार्ज साम्पायोली ने इक्वाडोर के साथ होने वाले अंतिम विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए दो नए चेहरों को इस बार मौका देने का फैसला किया है।

नया चेहरा - India TV Hindi
नया चेहरा

ब्यूनस आयर्स:  अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जार्ज साम्पायोली ने इक्वाडोर के साथ होने वाले अंतिम विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए दो नए चेहरों को इस बार मौका देने का फैसला किया है। ये दो नए चेहरे-बेनफिका के फारवर्ड एडवडरे साल्वियो और रिवर प्लेट के मिडफील्डर इंजो पेरेज हैं।

ये भी पढ़ें.....

आपको बता दे कि, इन दोनों खिलाड़ियों ने रविवार को राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास किया और अब वे मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों को एलेजांड्रो गोमेज और एवेर बानेगा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। अर्जेटीना ने पेरू के खिलाफ बीते गुरुवार को हुए विश्व कप मुकाबले में गोलरहित ड्रॉ खेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल